फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ब्यास नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं चला कोई पता

ब्यास नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं चला कोई पता

Thu, 25 Apr 2019 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ब्यास नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वीरवार को युवक को ढूंढने के लिए कैमरों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अभी तक युवक को कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डूबे युवक की तलाश अब कैमरों की सहायता से की जा रही है। स्पेशल एनडीआरएफ की 10 सदस्यों की टीम युवक को नदी में ढूंढने का कार्य कर रही है। एनडीआरएफ टीम की अगुवाई कर रहे महेंद्र सिंह ने कहा बुधवार को टीम ने युवक की तलाश शुरू की थी, लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह 5 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम नदी में उतर कर पानी में स्कैनिंग सुविधा के तहत गहराई वाले स्थान की छानबीन कर रही है। टीम के साथ सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री भी सर्च अभियान में लगे हैं। नौका में बैठकर सर्च अभियान को चलाया जा रहा है। जिस स्थान पर युवक डूबा है उस स्थान को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती दौर में वीडियोग्राफी विशेषज्ञ टीम के हाथ में भी कुछ नहीं लगा है, लेकिन यह टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed