फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एटीएम कार्ड बदलकर चपरासी के खाते से उड़ाए 97 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर चपरासी के खाते से उड़ाए 97 हजार

Mon, 21 Jan 2019 10:33 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बस स्टैंड स्थित एसबीआई के एटीएम पर शातिरों ने कार्ड बदलकर स्कूल के चपरासी के खाते से 97 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित को उसके खाते से राशि उड़ने का पता शुक्रवार शाम को लगा। इसके बाद उसने सोमवार को अपने स्कूल के मुख्य शिक्षक को इस बात की जानकारी दी। शिक्षक पीड़ित को पुलिस थाना नादौन ले गया और शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही संबंधित शाखा से एटीएम से हुई ट्रांजेक्शन की जानकारी भी हासिल की। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अनिल कुमार निवासी गांव पलयाल डाकघर सपड़ोह ने बताया कि गत सात जनवरी को उसकी भाभी रचना ने इस एटीएम से दस हजार रुपये निकलवाए। परंतु उसके बाद जब वह दो हजार रुपये और निकलवाने लगी तो पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उसकी सहायता करने के नाम पर एटीएम बदल दिया, जिसका उसे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 18 जनवरी को जब उसने बैंक में जाकर अपना खाता अपडेट करवाया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 97 हजार रुपये गायब हैं। जब शाखा से जानकारी ली गई तो पता चला कि आठ जनवरी को उसके खाते से तीन बार सीआरपीएफ कैंप हलो माजरा चंडीगढ़ के एटीएम से पहले एक हजार, फिर 20 हजार तथा उसके बाद 19 हजार रुपये निकलवाए गए हैं। इसके बाद इसी दिन किसी बलबीर नामक व्यक्ति के खाते में कुल 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं नौ जनवरी को हिसार में पहले दस हजार रुपये और बाद में सात हजार रुपये निकलवाए गए हैं। अनिल ने बताया कि वह उच्च विद्यालय जीवाणी में बतौर सेवादार अपनी सेवाएं दे रहा है। सपड़ोह पंचायत के लोगों तथा स्कूल के मुख्याध्यापक विनय शर्मा ने पीड़ित की सहायता की मांग की है। उधर, जांच अधिकारी थाना नादौन एएसआई नरेश का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से किसी से भी अपना एटीएम कार्ड या नंबर शेयर न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed