फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   रेस्तरां में पुलिस की छापेमारी, मॉर्डन हुक्का बरामद

रेस्तरां में पुलिस की छापेमारी, मॉर्डन हुक्का बरामद

Wed, 24 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक रेस्तरां में नशे के अवैध कारोबार की शिकायतों पर पुलिस ने बुधवार को छापामारी की। इस दौरान रेस्तरां में बैठे एक दर्जन से अधिक नाबालिग स्कूली बच्चे पुलिस को देख मौके से भाग गए। पुलिस ने रेस्तरां के भीतर से शराब, बीयर की खाली बोतलें और मॉडर्न हुक्का बरामद किया। इस पर पुलिस ने रेस्तरां मालिक का कोटपा एक्ट के तहत चालान किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने रेस्तरां संचालक को चेतावनी देते हुए भविष्य में रेस्तरां के भीतर धूम्रपान और अन्य तरह के नशीले पदार्थों के सेवन न करवाने की चेतावनी भी दी। रेस्तरां में ऊंची आवाज में म्यूजिक चलाने की भी शिकायत पुलिस को मिली थी। जिस पर म्यूजिक सिस्टम को मौके पर बंद करवाया गया। बता दें कि हमीरपुर शहर में दो दर्जन से अधिक रेस्तरां चल रहे हैं। कुछ रेस्तरां में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं के देर शाम तक बैठे रहने और शराब आदि के नशे में हुड़दंग मचाने की शिकायतें भी पुलिस को मिली थीं। करीब दो सप्ताह पूर्व देर रात पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने खुद गांधी चौक पर दो गुटों में नशे के सेवन के बाद हुई मारपीट पर कार्रवाई की थी। हमीरपुर में एक दर्जन से अधिक एनडीपीएस के मामले भी सामने आ चुके हैं। जिस पर बुधवार को हमीरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस को एक रेस्तरां में नशे के सेवन और ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने की शिकायत मिली थी, जिस पर संबंधित रेस्तरां संचालक का कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बच्चों का ख्याल रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed