फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एनआईटी में सड़क पर पलटा दी कार

एनआईटी में सड़क पर पलटा दी कार

Tue, 13 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी में सड़क पर पलटा दी कार
पुलिस के पहुंचने से पहले सवार फरार - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार कार भारत सरकार के संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर पलट गई। कार चालक और उसमें सवार युवक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हमीरपुर से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चली हुई थी। एनआईटी के बाहर हमीरपुर-टौणीदेवी-धर्मपुर के लिए नेशनल हाइवे है। इस मार्ग पर दिनभर सैकड़ों वाहन चलते रहते हैं। कार के पलटने से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी बाल बाल बच गए। हमीरपुर पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस को कार के पलटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार वहां से गायब हो चुके थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार का नंबर के आधार पर कार मालिक की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed