{"_id":"5aabf89a4f1c1b8f778b5d35","slug":"71521219738-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने वाले दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने वाले दो धरे
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पुलिस ने नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने वाले दो हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार देर शाम गगेहड़ी गांव के संदीप कुमार पुत्र कमलेश कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर उसके पिता कमलेश कुमार ने अवाहदेवी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पंजोत गांव के संजय शर्मा पुत्र दौलत राम ने भी अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ गाली गलौच की। इसकी शिकायत पड़ोस की एक महिला ने अवाहदेवी पुलिस के पास दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन