{"_id":"5a4634a74f1c1baa268b681c","slug":"71514550439-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार की चपेट में आने से व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते ज्वालाजी क्षेत्र के ठेहड़ा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वालाजी की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी। कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ है और दो स्कूटियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार चालक महिला पालमपुर से ऊना जा रही थी। ठेहड़ा गांव के पास एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे बने पशु औषधालय के नजदीक जा पहुंची।
दोनों ही स्कूटियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। महिला कार चालक तीखे मोड़ पर कार को कंट्रोल नहीं कर पाई जिसकी वजह से यह घटना घटी है। पशु औषधालय के पास खड़े एक व्यक्ति अमर सिंह (30) को इस घटना में टांगों तथा शरीर के अन्य भागों पर चोटें आई हैं। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में ज्वालाजी पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्वालाजी संदीप भाटी का कहना है कि कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।