फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर के दाड़ला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सुजानपुर के दाड़ला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 24 Mar 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ते लोअर दाड़ला गांव के एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर मुख्यालय के साथ लगते लोअर दाड़ला गांव का निवासी शम्मी कुमार (24) पुत्र स्वर्गीय सुशील कुमार शनिवार रात से उल्टियां कर रहा था। सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सुबह जब परिजन उसे सिविल अस्पताल सुजानपुर ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक की माता रेखा देवी ने पुलिस में दिए अपने बयान में कहा है कि शनिवार रात्रि करीब 11 बजे से उसके बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने नशे का सेवन कर रखा था। इसलिए उल्टियां होने पर उन्होंने सोचा कि यह नशे के कारण हो रही हैं लेकिन, जब सुबह भी उसे उल्टियां ही लगी रहीं तो उसे सिविल अस्पताल लाने लगे। जहां बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी माता ने कहा कि शनिवार रात को ही उसके बेटे की गांव में किसी के साथ लड़ाई हुई थी। जिसपर भी मृतक की माता ने शक जाहिर किया है। रेखा देवी ने पुलिस से मौत के कारणों की उचित जांच करने की मांग की। मामले की छानबीन कर रही सुजानपुर पुलिस ने मृतक की माता के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने मृतक की किसी से लड़ाई एवं बहसबाजी होने का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्जकर हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed