{"_id":"5bf991f5bdec22419d12b6ed","slug":"61543082485-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर निगम की बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत होकर निगम की बस के शीशे तोड़े
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन व्यक्तियों ने नशे में निगम के हमीरपुर डिपो की शुक्रवार शाम को बगवाड़ा जा रही बस के शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही बस के चालक और परिचालक से दुर्व्यवहार किया और झगड़े के लिए उतारू हो गए। चालक-परिचालक ने बस को अंदर से लॉक कर पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम निगम की बस करीब साढ़े पांच बजे हमीरपुर से बगवाड़ा जा रही थी। बस के चालक और परिचालक ने आरोप लगाया कि इस दौरान बोहणी गांव के पास तीन व्यक्ति बस में चढ़ गए। इन लोगों ने शराब पी रखी थी और चालक-परिचालक से बदतमीजी करने लगे। इतने में परिचालक ने लंबलू के पास तीनों को बस से उतार दिया। इसके बाद तीनों व्यक्ति लिफ्ट लेकर भरनोट गांव में पहुंच गए और बस को रुकवा दिया। इस दौरान एक ने हाथ में डंडा पकड़ा हुआ था और ड्राइवर की खिड़की की तरफ उस डंडे को मार दिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को लॉक कर दिया। इतने में दूसरी तरफ से अगले दरवाजे के पास व्यक्ति ने शीशे पर डंडे से प्रहार किया। इस कारण बस के शीशे टूट गए। कार्यकारी थाना प्रभारी बलदेव सिंह का कहना है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है, पुलिस ने घटनास्थल पर बस के फोटो लिए हैं। इसके बाद बस को मरम्मत के लिए वर्कशॉप खड़ा कर दिया है।