{"_id":"5ae35d384f1c1b3b0a8b6d36","slug":"61524849976-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मंजूरी वन भूमि से निकाल दी सड़क, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मंजूरी वन भूमि से निकाल दी सड़क, केस दर्ज
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मंजूरी वन भूमि से निकाल दी सड़क, केस दर्ज
जेसीबी से सड़क बनाने पर वन विभाग ने की कार्रवाई
परिवार ने पैदल रास्ते की जेसीबी लगाकर बढ़ा दी चौड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक परिवार ने वन भूमि से अपने घर तक सड़क बना ली है। वन भूमि पर जेसीबी की मदद से सड़क निर्माण की सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंच कार्रवाई कर दी है। वन विभाग के रेंज अधिकारी तरसेम चंद ने इस मामले में बड़सर पुलिस थाना में शिकायत दी है। रेंज अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वन विभाग रेंज बड़सर के अधिकारी तरसेम चंद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि बीते वीरवार को वह वन खंड अधिकारी लंबलू को साथ लेकर कड़साई जंगल पहुंचा। उन्होंने पाया कि उत्तम चंद निवासी गांव कड़साई तहसील बड़सर ने कड़साई जंगल से अपनी भूमि तक अवैध रूप से सड़क का निर्माण किया है। सड़क का निर्माण जेसीबी के माध्यम से किया गया है। हालांकि उत्तम चंद के घर के लिए वन भूमि से पैदल पगडंडी बनी हुई है। गत दिवस उसने जेसीबी मशीन की मदद से पैदल रास्ते को चौड़ा कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस थाना बड़सर में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।