{"_id":"5ab7d5164f1c1b90778b7869","slug":"61521997078-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से 7.12 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति से 7.12 ग्राम चरस बरामद
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुपर के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति से 7.12 ग्राम चरस बरामद की है। थाना सुजानपुर के मुख्य आरक्षी अरुण कुमार शनिवार शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ हनुमान मंदिर सड़क सुजानपुर से पलाही, बीड बगेहड़ा गांव के पास यातायात चेकिंग पर थे तो करीब साढ़े चार बजे पलाही की तरफ से एक व्यक्ति बाइक पर आया। पुलिस ने उसे रोककर कागजात मांगे, जिस पर वह जेब से कुछ निकाल कर ब्यास नदी की तरफ फेंकने लगा। कर्मचारियों ने व्यक्ति का हाथ पकड़ लिया और उसके हाथ से 7.12 ग्राम चरस बरामद की। व्यक्ति की पहचान शिव कुमार पुत्र तिलक राज गांव सकोह तहसील जैसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन