{"_id":"56ed50994f1c1b1d658b487f","slug":"60-thousand-withdrawn-after-a-fake-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल से बैंक खाते से उड़ाए 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कॉल से बैंक खाते से उड़ाए 60 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के तहत एक शातिर ने लग गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से धोखे से 60 हजार रुपये उड़ाए लिए। शातिर ने फर्जी फोन कॉल के दौरान खुद को एक बैंक अधिकारी बताया। शातिर ने फर्जी कॉल के सहारे बैंक एटीएम का नंबर जानकर खाताधारक के खाते से रकम उड़ा ली।
विज्ञापन
खाते से पैसे निकलने की भनक व्यक्ति को उसके मोबाइल नंबर पर आए मेसेज से लगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई। राजेंद्र कुमार निवासी लग जाहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को उसके मोबाइल फोन पर 9546993315 से कॉल आई।
विज्ञापन
कॉलर ने उसे अपना परिचय एक बैंक अधिकारी के रूप में दिया। उसने बताया कि उसके एटीएम की पिन संख्या अन्य एटीएम कार्ड से मैच हो गई है। ऐसे में उन्हें उसके एटीएम कार्ड की पिन संख्या बदलनी है। फर्जी बैंक अधिकारी ने उसके एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर और पिछे लिखा तीन अंकों का कोड पूछा।
विज्ञापन
फर्जी कॉलर करीब 35 मिनट तक राजेंद्र से बात करता रहा। इस दौरान उसने राजेंद्र के खाता से 60 हजार रुपये की नकदी ट्रांसफर कर दी। जैसे ही कॉल डिस्कनेक्ट हुई, उसके मोबाइल पर बैंक की ओर से उसके खाते से 60 हजार रुपये की राशि निकाले जाने का मेसेज आया।
मेसेज पढ़ते ही उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने बैंक के निशुल्क नंबर पर दी और एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाया। इसके बाद पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई।
बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। लोगों से अनुरोध है कि फर्जी कॉल से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति को एटीएम नंबर और पिन न बताएं।
- अजय बौद्ध, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर