फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक माह से लापता लक्की का नहीं लग पाया कोई सुराग

एक माह से लापता लक्की का नहीं लग पाया कोई सुराग

Mon, 18 Mar 2019 10:18 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बेला का निवासी लक्की (26) पिछले एक माह से लापता है। लक्की का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लक्की 17 फरवरी से लापता है। वह डाइट गौना से जेबीटी कर रहा है। परिजनों ने उसे जगह-जगह ढूंढा, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में की है। लक्की के पिता रसीला राम ने कहा कि लक्की 17 फरवरी को सुबह आठ बजे घर से नंगे पांव निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन

लक्की की शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा तीन वर्ष व छोटा एक वर्ष का है। जब वह घर से निकला था तो उसने काले रंग की स्वेटर व काले रंग की पैंट पहनी हुई थी। वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उन्होंने लक्की को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अन्य पुलिस थानों को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed