{"_id":"5bf04d4cbdec2269a77175e3","slug":"41542475084-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्का मार दांत तोडने और जेठानी के साथ मारपीट का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुक्का मार दांत तोडने और जेठानी के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। प्रवीण कुमार पुत्र निका राम गांव रूड़ाण डा. बलोह तहसील भोरंज ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह किसी गाड़ी वाले से बात कर रहा था तो पीछे से उसी के गांव का राजेश कुमार आया और उसके मुक्का मार दिया। जिससे उसका एक दांत टूट गया है। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि भादंसं की धारा 325 के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत वीना देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी संगरोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी जमीन पर लकड़ियां काट रही थी तो उसकी देवरानी रीता देवी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन