फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बगेहड़ा में गिरा रिहायशी मकान, हमीरपुर सदर में एक माह में गिरे आठ आशियाने

बगेहड़ा में गिरा रिहायशी मकान, हमीरपुर सदर में एक माह में गिरे आठ आशियाने

Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के गांव बुल्ला बगेहड़ा में रविवार रात को एक रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। इस कारण पीड़ित शन्नो देवी पत्नी स्वर्गीय कर्म चंद को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं हमीरपुर तहसील के तहत पिछले एक माह में 8 मकान और दो गोशालाएं ध्वस्त हुई हैं। इन 8 मकानों और दो गोशालाओं के गिरने से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान गिरने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग ने पीड़ित परिवारों को 50 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

जिलाभर में पिछले एक माह में लगातार हुई बारिशों के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण मक्की की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। तहसील हमीरपुर के तहत कस्बे नालटी, कोटला, अमरोह आदि में 8 मकान गिरे हैं। हालांकि विभाग ने फौरी राहत राशि देकर इन पीड़ित परिवारों को कुछ राहत प्रदान की है। इन मकानों के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार हमीरपुर मित्रदेव मोहटल ने कहा कि तहसील के तहत पिछले एक माह में 8 मकान और दो गोशालाएं गिरी हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की गई है। मित्रदेव ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed