फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 thousend theft

25 हजार नकदी, मोबाइल और घड़ी ले उड़े युवक

Tue, 04 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

सदर थाना के अंतर्गत लंबलू में दो युवकों ने एक व्यक्ति का रास्ता रोक कर मारपीट की और व्यक्ति के पैसे, घड़ी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। दोनों लड़के पीड़ित व्यक्ति के परिचित बताया जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रूप लाल शर्मा पुत्र स्व. हीरा लाल निवासी झटवाड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को वह ईंट खरीदने के लिए लंबलू गया हुआ था।

विज्ञापन


इसके लिए वह 25 हजार रुपये ले गये थे, लेकिन ईंट का दाम पर बात न बनने पर वह वापस घर लौट रहे थै। इस दौरान उसने 25 हजार रुपये की नकदी, बैंक पास बुक अपने थैले में डाले हुए थे। रास्ते में वह घरवाड़ी के खुह के पास पहुंचा तो दो लड़के तिलक राज पुत्र बाला राम और पुन्नु राम पुत्र पोलो राम निवासी झटवाड़ ने बिना वजह उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इस दौरान दोनों उसकी 25 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और घड़ी छीनकर भाग गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed