{"_id":"5ba3da4d867a557ffd3691b1","slug":"21537464909-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानीय युवकों ने पीटा झूला कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्थानीय युवकों ने पीटा झूला कर्मचारी
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक झूला संचालक ने साथ में काम करने वाले लड़के से मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिजबान आलम पुत्र गुलाम रसूल गांव और डाकघर थाना अस्थमा तहसील बिहार शरीक जिला नालंदा बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार शाम करीब सवा सात बजे मेला समाप्त होने पर उसने मेले में लगाया हकुआ झूला बंद कर दिया। इस दौरान झूले के साथ कमरे में खाना बना रहा था। तभी वहां पर तीन स्थानीय लड़के आए और उसे कहने लगे कि झूला झुलाओ। इतने में तीनों लड़कों ने उसके साथ काम करने वाले लड़के का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे चोटें आई हैं। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन