{"_id":"5a7356744f1c1bca798b7454","slug":"21517508212-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली-गलौज और मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली-गलौज और मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत आती चौड़ू पंचायत के पूर्व प्रधान तथा एक अन्य युवक ने एक दूसरे पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की ओर से आई शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पंचायत के पूर्व प्रधान जय प्रेम सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने घर पर थे तो गांव के ही एक युवक बलदेव सिंह ने उनके घर आकर उन्हें अकारण ही गाली गलौज करना आरंभ कर दिया और शोर मचाने पर वह मौका से भाग गया। उन्होंने बताया कि शोर सुन कर उनके परिजनों ने उक्त युवक का पीछा किया तथा गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर उसे धर दबोचा और पूछताछ करने पर बलदेव ने फिर गाली गलौज करना आरंभ कर दिया। वहीं बलदेव ने अपनी शिकायत में सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि पूर्व प्रधान के परिजनों ने उसे जीहण गांव के पास अकारण ही पकड़ कर उससे मारपीट की। अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन