फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   झनियारी देवी मंदिर से चोरों ने उड़ाए माता के गहने और नगदी

झनियारी देवी मंदिर से चोरों ने उड़ाए माता के गहने और नगदी

Fri, 15 Feb 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत अब झनियारी देवी मंदिर से माता के गहने और करीब पांच हजार रुपये की नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। पुजारी के वीरवार रात को मंदिर में न होने पर शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर माता की मूर्ति पर लगे चांदी के तीन छत्र, एक चांदी का मुकुट और सोने की नथ सहित दो गल्लों में से करीब पांच हजार चुराकर ले गए हैं। मंदिर कमेटी को चोरी का पता लगने के बाद उन्होंने पुलिस थाना सदर में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित झनियारी देवी माता मंदिर में पुजारी अपनी बारी के अनुसार रात को रुकते हैं। इस बार के पुजारी किसी कारणवश वीरवार रात को मंदिर में नहीं रुक पाए। इसी बात का लाभ उठाकर चोरों ने मंदिर में घुसकर दो गल्लों का ताला तोड़कर करीब पांच हजार नकदी, चांदी के तीन छत्र, एक चांदी का मुकुट और एक सोने की नथ उड़ा ली। सुबह होने पर जब कमेटी को चोरी का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि चोरी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाक्स:
लगातार हो रही चोरियों से दहशत में लोग
इससे पूर्व फरवरी माह में जिले में पांच बड़ी चोरियां हुई हैं। 1 फरवरी शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते कृष्णानगर में शातिरों ने दिनदहाड़े शिक्षक दंपती के घर डाका डालकर करीब साढ़े तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस जिसकी छानबीन कर रही है लेकिन, पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं। वहीं, बीती 2 फरवरी शनिवार रात को भोटा के मोरसू गारला में चोरों ने किरायेदार को कमरे में बंद कर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना में छानबीन के दौरान पुलिस के हाथों महज गहनों की खाली डिब्बियां और कंबल ही लगे हैं। 4 फरवरी, सोमवार रात को सुजानपुर में चोरी का तीसरा मामला दर्ज हुआ है। वहीं 4 फरवरी सोमवार रात को सुजानपुर में चोरी का तीसरा मामला पांच दिनों के भीतर ही दर्ज हुआ है। जबकि, सात फरवरी को धनेटा सहकारी सभा में डाका डालकर चोर नकदी उड़ा ले गए। इसके अलावा दंगड़ी में घर मालिकों को बंद कर चोरी का प्रयास किया गया है। जिले में बढ़ती चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed