{"_id":"5beefb14bdec22694c3442f3","slug":"201542388500-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से राहगीर युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से राहगीर युवक घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत एनआईटी गेट अणु के पास एक बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
रोयल सेठी पुत्र प्रिंस सेठी निवासी रेलवे कालोनी शिमला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह और उसका दोस्त तपेश ठाकुर वीरवार रात को एनआईटी गेट के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे तो इतने में एक तेजरफ्तार बाइक अणु की तरफ से आया और उसके दोस्त तपेश को टक्कर मार दी। इससे तपेश घायल हो गया। कार्यकारी थाना प्रभारी बलदेव सिंह का कहना है कि घायल का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।