फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शहर के वार्ड-10 रामनगर में दिन दिहाड़े 13 तोले सोने पर हाथ साफ

शहर के वार्ड-10 रामनगर में दिन दिहाड़े 13 तोले सोने पर हाथ साफ

Tue, 09 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते नप हमीरपुर के वार्ड-10 रामनगर में दिनदहाड़े चोरों ने 13 तोले सोने पर हाथ साफ कर लिए हैं। सोमवार दोपहर को शातिरों ने घर की खिड़की की ग्रिल को उखाड़कर सेंध लगाई और सोने पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के समय कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। शाम को घर लौटने पर परिजनों को चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चौकी हमीरपुर की ओर से एक टीम ने शिकायत के बाद घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रतिमा राज पत्नी राज शर्मा निवासी वार्ड नंबर 10 रामनगर हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार दोपहर को वह अपनी ड्यूटी पर थी, जबकि पति भी अपने व्यवसाय पर थे। शाम को करीब साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंचे और अलमारी में देखा तो वहां से गहने गायब पाए गए। अलमारी से करीब 13 तोले सोना गायब था। जबकि, उस समय घर पर नकदी नहीं थी। घर की खिड़की की ग्रिल भी उखाड़ी गई थी। चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस चौकी सदर से टीम घटनास्थल पर गई और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया है। महिला की शिकायत के आधार पर घर से करीब 13 तोले सोना चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed