फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खतरवाड़ में खड़े टेपों से टकराई बाईक, दो घायल

खतरवाड़ में खड़े टेपों से टकराई बाईक, दो घायल

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के खतरवाड़ गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े टेंपो के साथ टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को अनिल कुमार पुत्र देव राज गांव और डाकघर भोरंज और जगदेव सिंह पुत्र अजीत सिंह गांव खतरवाड़ बाइक पर सवार होकर खतरवाड़ से बस्सी की तरफ आ रहे थे। थोड़ी ही दूर जाने के बाद उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में दोनों सवारों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि दोनों को सिर पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों बाइक सवारों को हमीरपुर रेफर कर दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed