फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी कुआं चौक के पास बस की टायर के नीचे आया युवक का पांव

बिझड़ी कुआं चौक के पास बस की टायर के नीचे आया युवक का पांव

Thu, 25 Apr 2019 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत बिझड़ी के कुआं चौक के पास बस के टायर के नीचे एक युवक का पांव आ गया। युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिझड़ी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक के साथ आए लोग उसे अपने साथ ले गए। वीरवार को पंजाब से एक श्रद्धालुओं से भरी बस दियोटसिद्ध जा रही थी। इसी दौरान बिझड़ी कुआं चौक के पास बस को मोड़ते समय बादल पुत्र अशोक निवासी लुधियाना बस को आगे पीछे करवाने लगा। इसी दौरान चलती बस में चढ़ते समय बादल असंतुलित होकर बस के टायर के नीचे आ गया। बादल का एक पांव टायर के नीचे आ गया। घायल युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिझड़ी ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी बिझड़ी राजिंद्र सिंह ने कहा कि घायल युवक ने चिकित्सक के समक्ष दिए बयान में अपनी गलती मानते हुए आगामी कार्रवाई से इनकार किया है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को श्रद्धालु अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed