फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अंबोटा के जंगल में मृत मिली महिला

अंबोटा के जंगल में मृत मिली महिला

Mon, 18 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत बिझड़ी के अंबोटा गांव की एक महिला जंगल में मृत पाई गई है। महिला के परिजनों को खबर मिलने के बाद उन्होंने पंचायत और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम न मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दामिनी(36) पत्नी इंद्र सिंह निवासी गांव अंबोटा सोमवार सुबह अपने घर से गोदाम अंबोटा जंगल की तरफ चली गई। करीब 10 बजे उसने अपनी जेठानी को फोन करके बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। फोन सुनने के बाद उसके परिजन जंगल की तरफ दौड़े। जंगल
विज्ञापन

में महिला के शरीर में कोई हरकत न होती देखकर उन्होंने बिझड़ी पंचायत उपप्रधान और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए। वहीं महिला के मायके वालों और ससुराल वालों ने इस मौत पर किसी भी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आने बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed