फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अस्पताल से एक लाख कैश और लैपटॉप ले उड़े शातिर

अस्पताल से एक लाख कैश और लैपटॉप ले उड़े शातिर

Sun, 03 Dec 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से एक लाख कैश और लैपटॉप ले उड़े शातिर
- फोटो : amarujala
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की अमरोह पंचायत के अंतर्गत डली गांव में एक प्राइवेट अस्पताल में घुसकर शातिर एक लाख रुपये नकद और लैपटॉप उड़ा ले गए। शनिवार रात को खिड़की के शीशे तोड़कर शातिरों ने अस्पताल के भीतर प्रवेश किया। चोरी का पता रविवार सुबह चला। अस्पताल संचालक ने पुलिस थाना भोरंज को सूचना दी। एसएचओ मुकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए डॉग स्कवायड भी बुलाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के मालिक डॉ. राजन विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह जैसे ही उन्होंने अस्पताल का गेट खोला, तो ओपीडी का दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ आशंका हुई तो उन्होंने बाहर आकर खिड़की को देख तो उसके सारे शीशे टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। निजी अस्पताल में गत रात्रि चोरों ने सेंध लगाकर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी बड़सर धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed