फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जजरी में व्यक्ति के घर से 146 बोतलें कोरेक्स, 123.92 ग्राम चरस बरामद

जजरी में व्यक्ति के घर से 146 बोतलें कोरेक्स, 123.92 ग्राम चरस बरामद

Sat, 09 Jun 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने जजरी गांव के एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर 146 बोतल कोरेक्स और 123.92 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी ओम चंद (52) पुत्र आत्मा राम निवासी गांव व डाकघर जजरी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के घर से पुलिस ने दबिश देकर 146 बोतल कोरेक्स और चरस बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर बाद जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो थाना बड़सर प्रभारी जयनंद शर्मा की अगुवाई में एक टीम जजरी गांव के लिए रवाना हुई। जब पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश तो उसके घर के पास गोबर के ढेर से पुलिस को कोरेक्स की 146 बोतल और 123.92 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी पेशे से भवन शटरिंग का कार्य करता है।
विज्ञापन

डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर नशे की खेप को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed