{"_id":"5b0ebdda4f1c1baf6e8b5678","slug":"171527692762-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर खाई में पलटा, दो की मौत, 7 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिपर खाई में पलटा, दो की मौत, 7 घायल
Updated Wed, 30 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ तहसील के पास अमरोह-कडसाईं सड़क पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)।
तहसील गलोड कस्बे के अंतर्गत बुधवार को अमरोह-कड़साईं सड़क पर दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार सात अन्य लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों की पहचान वाहन चालक संजीव कुमार (32) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव चौली, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक की पहचान राज किशोर उम्र 22 वर्ष पुत्र जोगिंद्र साहनी, निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है।
घायलों में संजय कुमार पुत्र राजकुमार, सरवन कुमार पुत्र जोगिंद्र कुमार, राज कुमार पुत्र मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, सोनी देवी, सीता देवी और एक अन्य मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। टिपर को सड़क की मरम्मत के लिए क्रशर से सामान ढो रहा था। अमरोह में टिपर गहरी खाई में गिर गया। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर सड़क भी तंग है। टिपर 10 टायर वाला था। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब टिप्पर नादौन से पन्याली सरेड़ी से होता हुआ कडसाई की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
उसमें बिहार के रहने वाले 8 मजदूर सवार थे। इनमें चार ड्राइवर के कैबिन में और 5 लोग टिपर के ऊपर बैठे थे। जिस जगह पर टिपर नाले में गिरा वहां की गहराई लगभग 80 फुट है। जैसे ही टिप्पर के नाले में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली। वे मौके पर पहुंच गए। साथ लगते अमरोह गांव की महिलाओं ने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और घायलों को बाहर निकाला। लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया था। घायलों को तुरंत गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इनमें से दो लोग जो ज्यादा घायल थे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार तीन बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन
उसके पिता की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। संजीव कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। उसका परिवार आईआरडीपी से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत और सात घायल हुए हैं।