{"_id":"5c0410ffbdec2241703a56b4","slug":"161543770367-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए नाबालिग की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में नहाने गए नाबालिग की डूबने से मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन/रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जीहण पंचायत के साननी गांव निवासी नाबालिग छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई है। नाबालिग अपने दोस्तों संग ब्यास नदी में नहाने उतरा था लेकिन, बाहर नहीं निकल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रितेश ठाकुर (14) पुत्र विशंभर सिंह निवासी साननी रविवार की छुट्टी के चलते अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ दोपहर के समय ब्यास नदी में नहाने चला गया। चारों दोस्त नदी में नहाने के लिए उतर गए। इतने में रितेश नदी की गहराई की तरफ निकल गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने जब उसे डूबता देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रितेश को नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम घटनास्थल पर गई और छानबीन की। रितेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौड़ू में नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता चौड़ू में ही दुकान करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। रितेश का एक जुड़वा भाई है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
एसएचओ नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई थी। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी।