फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्राथमिक, मिडल स्कूल के ताले तोड़ 3 सिलेंडर चोरी

प्राथमिक, मिडल स्कूल के ताले तोड़ 3 सिलेंडर चोरी

Sun, 31 Dec 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक, मिडल स्कूल के ताले तोड़ 3 सिलेंडर चोरी
LPG Gas Cylinder

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत कलूर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला एवं मिडल स्कूल मोबालघाट में शुक्रवार रात को चोर ताले तोड़ कर सामान ले उड़े। चोरों ने तीन घरेलू गैस के सिलेंडर और फर्नीचर पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना का पता शनिवार सुबह लगा जब स्कूल के बच्चे और स्टाफ स्कूल पहुंचा। उन्होंने देखा कि स्कूल के कमरों को ताले टूटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बच्चे और स्टाफ स्कूल पहुंचा। इस दौरान देखा कि मिडल और प्राथमिक स्कूल के दो कमरों और रसोईघर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। स्टाफ ने चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय पंचायत प्रधान रेणुका चौधरी और उपप्रधान राजेश कुमार को दी।
विज्ञापन

प्रधान रेणुका चौधरी तथा उपप्रधान राजेश कुमार ने कहा कि मिडल और प्राथमिक स्कूल के दो कमरों तथा रसोईघर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने इसके बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। चोरों ने मिडल स्कूल के दो कमरों के ताले तोड़े हैं और वहां से एक घरेलू गैस का सिलेंडर चोरी किया है। प्राथमिक स्कूल की रसोई के दरवाजे का ताला तोड़ कर वहां से घरेलू गैस के दो सिलेंडर चोरी किए हैं। इसके साथ फर्नीचर भी चुरा लिया गया है। थाना प्रभारी नादौन सतीश शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों में चार चोरी की वारदातें
नादौन क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में नादौन में चार चोरियां हो गई हैं। क्षेत्र में हो रही चोरियों से लोग सहम गए हैं। वहीं पुलिस इन चोरियों के आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed