{"_id":"5d1e3b7e8ebc3e3cde205049","slug":"15622623745-hamirpur-hp-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक परीक्षा में नकल का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिपिक परीक्षा में नकल का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
हमीरपुर। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन लिपिक भर्ती परीक्षा में ब्लूटुथ से नकल करते हुए पकड़े गए एक अभ्यर्थी को वीरवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अभ्यर्थी सुशील पुत्र अजीत सिंह गांव लोहेड़ा, जिला जींद, हरियाणा जिला मुख्यालय के निजी कॉलेज में भारत सरकार के स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के माध्यम से लिपिक के पदों को भरने के लिए परीक्षा दे रहा था।
इस दौरान वह इलेक्ट्रानिक डिवाइस ब्लूटुथ से नकल करता हुआ पकड़ा गया। फ्लाइंग ने अभ्यर्थी की तलाशी लेने पर उसके कान से ब्लूटुथ और सिमकार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। जिसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी गई। पुलिस थाना हमीरपुर से टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर वीरवार को कोर्ट में पेश किया। वहीं, आरोपी को नकल करवाने वालों की पहचान के लिए पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल्स जांच रही है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। नकल करवाने वालों की तलाश भी जारी है।