फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मंदिर में माथा टेकने आए दंपति से मंदिर कमेटी प्रधान ने की मारपीट

मंदिर में माथा टेकने आए दंपति से मंदिर कमेटी प्रधान ने की मारपीट

Sun, 30 Jun 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत गसोता महादेव मंदिर में माथा टेकने आए दंपती के साथ मारपीट करने और गाड़ी का शीशा तोड़ने पर मंदिर कमेटी प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में विशाल पठानिया पुत्र बलवंत सिंह निवासी गसोता ने कहा कि वह शनिवार शाम अपनी पत्नी सहित गसोता शिव मंदिर माथा टेकने गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे मंदिर कमेटी प्रधान दुनी चंद भी उनके पास आ गया। विशाल ने कहा कि जब वे घर चलने लगे तो दुनी चंद उन्हें गालियां निकालने लगा। इसके बाद दुनी चंद ने रास्ता रोककर उसके साथ धक्कामुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। विशाल ने कहा कि जब वह अपनी कार में बैठकर वापस घर जाने लगा तो दुनी चंद ने पेवर टाइल उठाकर कार पर मारी। इससे उसकी कार के शीशे टूट गए। विशाल की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। पुलिस ने दुनी चंद को भी मामले की छानबीन के लिए थाने में तलब किया है। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि कमेटी प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने मेडिकल करवाने से मना किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed