फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मकान से 40 हजार की नकदी और लाखों के गहने ले उड़े शातिर

मकान से 40 हजार की नकदी और लाखों के गहने ले उड़े शातिर

Fri, 28 Jun 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-3 में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। शातिर दिनदहाड़े औजार से दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर से 40 हजार की नकदी और करीब तीन लाख रुपये के गहने उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

चोरों ने घर के अंदर रखे आर्टिफिशियल गहनों, लैपटॉप व एलईडी आदि को हाथ भी नहीं लगाया। जबकि असली गहनों पर चोर हाथ साफ कर गए। चोरी का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर सेवानिवृत्त कृषि उपनिदेशक एवं वर्तमान में जाइका में कार्यरत रविंद्र शर्मा के घर से शातिर नकदी व गहने चोरी करके ले गए। वारदात के समय पीड़ित दंपती अपने-अपने कार्यालय में थे, जबकि घर में कोई नहीं था। रविंद्र शर्मा की पत्नी डाक विभाग में कार्यरत है। शाम को कार्यालय से घर लौटने पर दरवाजे की कुंडी को टूटे हुए देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ माह पूर्व उनके साथ लगते दो घरों में भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को पुलिस थाना सदर से एसएचओ संजीव गौतम ने मौके पर जाकर छानबीन की। एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर जाकर छानबीन की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed