फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पेयजल टैंक में जहर मिलाने पर केस दर्ज

पेयजल टैंक में जहर मिलाने पर केस दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 12:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जलाड़ी पंचायत के घुमारटा गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात द्वारा उनके घर में पेयजल टैंक में कोई जहरीला पदार्थ मिलाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में विकार सिंह पुत्र ऊधम सिंह ने कहा कि गत दो दिन पूर्व वह परिजनों सहित कांगू गांव में एक विवाह समारोह में गए थे। इस दौरान उनकी वृद्ध माता घर पर अकेली थी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह जब वह कांगू से घर पहुंचे तो रसोई घर का नल चलाने पर इसमें से निकल रहे पानी से अजीब तरह की बदबू आने लगी और पानी का रंग भी बदला हुआ था। इस पर उन्हें आशंका हुई। उन्होंने इसके बाद जब घर में बना रखे पेयजल टैंक का निरीक्षण किया तो इस पानी में भी बदबू के साथ उसका रंग बदला हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर में करवा रखे बोर के पानी को देखा तो वह बिल्कुल साफ था। विकार सिंह ने कहा कि काफी समय तक जब उन्हें इस रहस्य का पता नहीं चला तो घर आए लोगों और परिजनों ने भी पानी में जहर मिलाए जाने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed