फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जहरीली दवाई का सेवन करने से नाबालिग छात्रा की मौत

जहरीली दवाई का सेवन करने से नाबालिग छात्रा की मौत

Fri, 21 Jun 2019 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कांगू में एक नाबालिग छात्रा ने गलती से जहरीली दवा खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। नेपाली मूल की यह लड़की अपने माता-पिता के साथ नादौन उपमंडल के कांगू कस्बे में रहती थी। माता-पिता मजदूरी करते हैं। जबकि लड़की यहां दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। करीब एक हफ्ता पहले नाबालिग ने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले आए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। लेकिन, वीरवार को नाबालिग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसके सहयोगी छात्राएं इस घटना से काफी दुखी हैं। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed