फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जेसीबी के कलपुर्जा चोरी करने वाले शातिर दबोचे

जेसीबी के कलपुर्जा चोरी करने वाले शातिर दबोचे

Fri, 21 Jun 2019 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जेसीबी रॉक ब्रोकर स्पेयर पार्ट की चोरी करने वाले दो लोगों को सुजानपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पकड़े गए दोनों युवकों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 2 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। थाना सुजानपुर के तहत करोट पंचायत के बलुहू गांव में 18 जून की मध्य रात्रि को गांव में खड़ी जेसीबी के महंगे पार्ट रॉक ब्रोकर की चोरी हो गई। शातिरों ने महंगे पार्ट को चुरा कर जंगल में ले जाकर खुदाई करके छिपा दिया।
विज्ञापन

जेसीबी मालिक पवन डोगरा ने मामले की शिकायत 19 जून बुधवार को थाना सुजानपुर में की। शिकायत मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया। मामले को खुद देख रहे थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने घटनास्थल का दौरा करके वहां पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोरों को काबू में किया। आरोपियों को पकड़ने के बाद उनसे चुराए गए पार्ट को भी बरामद किया है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि चोरी की वारदात के 24 घंटे के भीतर दो युवक पकड़े गए हैं। उनसे चोरी का माल भी बरामद हुआ है। पकड़े गए युवकों में एक अश्विनी कुमार निवासी देहरा और शशि पाल निवासी पालमपुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जिला न्यायालय में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों युवकों ने जेसीबी के महंगे पार्ट को चुराया था और चुराने के बाद उसे जंगल में ले जाकर गड्ढे में छिपा दिया था। अब चुराई गई पार्ट को गड्ढे से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed