{"_id":"5bbe3680867a5528432ba997","slug":"151539192448-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसारल में लाखों के गहने और नौ हजार रुपये ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसारल में लाखों के गहने और नौ हजार रुपये ले उड़े चोर
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ते बसारल गांव में मंगलवार रात चोरों ने लाखों रुपये के गहनों और नौ हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। वारदात का पता चलने पर परिजनों ने थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई। थाना की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
मंगलवार रात को चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। बसारल गांव की सोमा देवी का बेटा दो दिनों से नादौन अस्पताल में बीमार होने के कारण दाखिल है। मंगलवार रात सोमा देवी बेटे के साथ अस्पताल में थी। घर पर उसके वृद्ध सास-ससुर ही थे। चोरों ने घर के पिछली तरफ की खिड़की तोड़कर गहनों और नकदी पर हाथ साफ किए। सास ससुर को घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब उन्होंने घर की खिड़की टूटी हुई देखी। उन्होंने इसकी जानकारी बहू सोमा देवी और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नादौन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी। सोमा देवी का कहना है कि चोर लाखों रुपये के गहनों सहित नौ हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि बुधवार सुबह चोरी का पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य इकट्ठे किए। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।