{"_id":"5ad23ad64f1c1b5d098b4806","slug":"151523727062-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेंसिक जांच खोलगी विवाहिता की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉरेंसिक जांच खोलगी विवाहिता की मौत का राज
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)।
उपमंडल नादौन के कोटला गांव में विवाहिता की मौत के कारणों का पुलिस घटना के दूसरे दिन भी पता नहीं लगा पाई। अब फॉरेंसिक विभाग ही महिला की मौत का राज खोलेगा। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक फॉरेंसिक साइंस विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। पुलिस फॉरेंसिक साइंस विभाग का इंतजार कर रही है। घटना स्थल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
युवती के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने विवाहिता की सास-ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को पुलिस सुरक्षा में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार शाम को कोटला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता की खेत में जलकर मौत हुई। महिला की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका चार माह का बेटा है।
विज्ञापन
मृतक कंचन कुमारी के मायके की ओर से करीब सौ लोगों ने पहुंचकर खूब हंगामा किया। पुलिस ने डीएसपी रेणू शर्मा की अगुवाई में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। इसके कारण हालात पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन