{"_id":"5a2425264f1c1b6e468b81d0","slug":"151512318246-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफाखोरी पर मापतोल विभाग ने किए 12 चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनाफाखोरी पर मापतोल विभाग ने किए 12 चालान
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मापतोल विभाग ने मुनाफाखोरी के 12 चालान काटे हैं। नवंबर माह में साठ निरीक्षण कर विभाग के निरीक्षक ने सुजानपुर में नौ और जिला मुख्यालय में तीन चालान मुनाफाखोरी के काटे हैं। विभाग ने सुजानपुर में एक चालान मापतोल यंत्रों का सत्यापन नहीं होने और आठ चालान कम पैकिंग, पैकेट पर तिथि व मूल्य अंकित न होने व निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान बेचने के किए हैं। वहीं जिला मुख्यालय में तीन चालान पैकेट पर तिथि व मूल्य नहीं होने के काटे हैं।
मुनाफाखोरी पर लगाम कसने के लिए विभाग सक्रिय है। विभाग के निरीक्षक रोजाना जिलेभर में निरीक्षण कर रहे हैं। उधर, सजानपुर में आयोजित मापतोल यंत्रों के सत्यापन शिविर से विभाग ने एक लाख सात हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। हमीरपुर मापतोल विभाग के निरीक्षक बीसी आर्य ने इस शिविर में मापतोल यंत्रों का सत्यापन कर यह राजस्व प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में नौ और जिला मुख्यालय में तीन चालान काटे गए हैं। दुकानदारों को मुनाफाखोरी न करने की हिदायत दी गई है। इन सभी चालानों की जुर्माना राशि का निर्धारण दिसंबर माह के अंत तक हो जाएगा।