फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   युवती के कमरे में घुसकर मारपीट, युवक पर केस

युवती के कमरे में घुसकर मारपीट, युवक पर केस

Sun, 08 Jul 2018 11:06 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में किराये के मकान में रहने वाले युवती के साथ एक युवक ने कमरे में घुसकर मारपीट की है। इसमें युवती के शरीर और सिर पर चोटों के निशान आए हैं। घायल युवती का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाया गया है। वहीं, पीड़ित युवती ने पुलिस थाना हमीरपुर में इस संदर्भ में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती की शिकायत पर हमीरपुर शहर के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 323 और 351 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक किस उद्देश्य से युवती के कमरे में पहुंचा, पुलिस इसकी भी गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित युवती जिला बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिला हमीरपुर में आए दिन प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस इसके पीछे की एक वजह माता-पिता का अपने बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाना और बच्चों का नशे की तरफ बढ़ते प्रचलन को भी जिम्मेवार मान रही है। अभी एक हफ्ता पूर्व गरने दा गलूं में एक फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की नाले में लाश मिली थी। पुलिस ने उस मामले में युवती के दोस्त को गिरफ्तार किया था। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि युवती से मारपीट के आरोप में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed