फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बरामदे की छत गिरी, एक बच्ची घायल

बरामदे की छत गिरी, एक बच्ची घायल

Tue, 08 May 2018 09:30 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
बरामदे की छत गिरी, एक बच्ची घायल
बरामदा गिरा हुअा। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत जंदड़ू में एक रिहायशी मकान का बरामदा गिर जाने से लड़की घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे बरामदे में खेल रहे थे। अचानक बरामदे की छत गिर गई। घायल लड़की को टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।


भूमि देव निवासी जंदड़ू का दो कच्चे कमरों का मकान है। मंगलवार सुबह मकान के बरामदे में पड़ोस के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बरामदे की छत अचानक गिर गई और शिवानी पुत्री भूमि देव की टांग में चोट लग गई। बाकी चार बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। लड़की का उपचार टौणी देवी अस्पताल में चल रहा है। बरामदा गिरने से पीड़ित परिवार का तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया ने कहा कि राजस्व विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed