फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अध्यापक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक फरार

अध्यापक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक फरार

Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क से गुजर रहे स्कूल अध्यापक को टक्कर मारी दी। हादसे में अध्यापक घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से वाहन चालाने के आरोप में पुलिस ने भादंसं की धारा 279,337 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना भोरंज में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल स्कूल अध्यापक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र दीना नाथ गांव सपलूही डाकघर नगरोटा गाजियां तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। रविंद्र कुमार वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडै़हर में सेवारत हैं। वह वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से अपने मोटरसाइकिल पर लोक मित्र केंद्र बड़ैहर जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के वाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। इस टक्कर से शिक्षक के शरीर पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह हादसा अमित कुमार उर्फ सोनू पुत्र ज्ञान चंद गांव बड़ैहर की ओर से ट्रैक्टर को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed