फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घर के ताले तोड़ उड़ाए लाखों के गहने

घर के ताले तोड़ उड़ाए लाखों के गहने

Sun, 22 Apr 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
घर के ताले तोड़ उड़ाए लाखों के गहने
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड चार से चोरों ने दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़ लाखों रुपये के गहने उड़ा लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट रोहित कुमार शर्मा पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी प्रतापनगर वार्ड-4 हमीरपुर के घर से चोरों ने शनिवार दोपहर को सोने की चार चूड़ियां और झुमकों का जोड़ा उड़ा लिया है। इन गहनों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। रोहित कुमार शर्मा का कहना है कि जिस समय चोरी हुई उस समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। चोरी का पता तब लगा जब उनकी पत्नी शाम करीब साढ़े तीन बजे घर आईं और घर के ताले को टूटा पाया। इस बारे पत्नी ने उन्हें और पुलिस को फोन कर सूचित किया। जब परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और अलमारी में रखे गहने गायब थे। हालांकि रोजाना रोहित की माता घर पर रहती थीं, लेकिन वारदात वाले दिन वह भी अपने मायके गई हुई थीं। उनके पिता किसी काम से घर से बाहर थे। उन्होंने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed