{"_id":"5a084d694f1c1bf2538bc4a4","slug":"131510493545-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों की टक्कर में तीन घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। थाना क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत सलासी कस्बे में दो कारों के बीच में टक्कर होने के कारण तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवक और एक वृद्ध शामिल हैं। जख्मी हुए सभी लोगों को एसपी हमीरपुर रमन कुमार ने अपनी गाड़ी में बैठाकर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएवी स्कूल सलासी के पास सराहकड़ से लुधियाना जा रही कार और झनियारी की तरफ से हमीरपुर आ रही कार के बीच में टक्कर हो गई। टक्कर का मुख्य कारण ओवर स्पीड और गलत दिशा बताया जा रहा है। सराहकड़ से लुधियाना जा रही कार में मुकेश कुमार उसकी पत्नी सपना और नाना विधि चंद लुधियाना जा रहे थे। मुकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि डीएवी स्कूल के पास झनियारी की तरफ से गलत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार उनके नाना विधि चंद घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार दो युवक कर्ण शर्मा और विशाल भी घायल हो गए हैं। उसी दौरान एसपी उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना का मुख्य कारण ओवर स्पीड और गलत दिशा रहा।