फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बैंक खाते से शातिरों ने साढ़े पांच हजार रुपये उड़ाए

बैंक खाते से शातिरों ने साढ़े पांच हजार रुपये उड़ाए

Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक बैंक उपभोक्ता ठगी का शिकार हुआ है। पीड़ित के बैंक खाते से शातिरों ने साढ़े पांच हजार रुपये से अधिक की रकम फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के जरिये खरीदारी कर डाली है। बैंक उपभोक्ता को एक के बाद लगातार चार मेसेज मोबाइल पर आने शुरू हो गए तो उसके होश फाख्ता हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके बैंक खाते को ब्लॉक करवाने का प्रयास किया। लेकिन टोल फ्री नंबर पर कॉल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति की पहचान सुमित शर्मा निवासी गांव बोहनी, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सुमित शर्मा एक दवाई की कंपनी में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई की हमीरपुर शाखा में है। 3 अक्तूबर दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें बैंक खाते से 780 रुपये कटने का मोबाइल पर मेसेज आया। कुछ मिनट के बाद 1625 रुपये, 1849 रुपये और 1625 रुपये बैंक खाते से कटने का मोबाइल पर मेसेज आए। मोबाइल पर फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित भुगतान का मेसेज मोबाइल फोन पर आए हैं। जबकि फ्लिपकार्ट कंपनी से पूछताछ में उन्होंने किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग से इंकार किया है। इस बारे में एसबीआई शाखा हमीरपुर में भी शिकायत की गई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। इसके बाद पुलिस थाना हमीरपुर में इस बारे शिकायत की गई है। उपभोक्ता सुमित शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार लोगों से डिजिटल इंडिया का सपना सकार करने की बात करती है। सरकारें लोगों को घर पर नकदी रखने नहीं देती। बैंकों में लोग अपनी खून पसीने की कमाई जमा करवाते हैं तो वहां ठगी के शिकार होते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पश्चिमी देशों की तर्ज पर साइबर क्राइम को देखने वाले अलग विंग के गठन की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि बैंक उपभोक्ता की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed