फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत

विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 13 Apr 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत चिलियां के अंतर्गत आते गांव कोटला में 25 वर्षीय विवाहिता ने खुद को आग लगा कर जान दे दी। घटना के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मृतक की पहचान कंचन कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गांव कोटला, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। कंचन की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई है। विवाहिता का चार माह का एक बेटा भी है। विवाहिता शुक्रवार दोपहर को घर पर अकेली ही थी। उसकी सास गांव में ही एक आश्रम में चल रही भागवत कथा सुनने गई थी। जबकि पति और ससुर गांव भट्ठा स्थित दुकान पर गए हुए थे। विवाहिता का पति प्रदीप कुमार एमईएस पालमपुर में नौकरी करता है। वह पिछले दिन शाम को ही घर आया था। परिजनों ने बताया कि उनकी बहू करीब एक महीना अपने मायके गांव नलेटी में ही रहकर दो दिन पहले ही घर लौटी थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे के लगभग जब पति घर आया तो उसने देखा कि खेत में बांस के झुंड में आग लगी हुई थी। उसने फटाफट पानी की बाल्टी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे खेत में कुछ जले हुए पुतले की तरह दिखा। आगे जाकर देखा तो उसकी पत्नी की जलकर मौत हो चुकी थी। इतने में आसपास के घरों के लोग मौका पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed