{"_id":"5ab3e2894f1c1bb8758b6ee9","slug":"121521738377-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार उड़ा ले गए शातिर
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में शातिर पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार को उड़ा ले गए हैं। कार मालिक ने पुलिस थाना हमीरपुर में चोरी की शिकायत दी है। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक हीरानगर से मारुति कार चोरी होने से इलाके के लोगों में दहशत है। हीरानगर के रहने वाले ज्ञान चंद विद्यार्थी ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने अपनी कार हीरानगर में घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन 21 मार्च की सुबह जब उठकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं थी।
इस पर उन्होंने आसपास कार को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कार कहीं भी नजर नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने चोरी के शक पर पुलिस थाना हमीरपुर में सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस चोरी हुई कार का पता नहीं लगा पाई है। हीरानगर में ही उपायुक्त का निवास है। वार्ड नंबर एक अणु में पुलिस अधीक्षक का निवास है। शहर के मुख्य क्षेत्र से कार चोरी होने के बाद लोगों में दहशत है। इससे पहले पुलिस थाना हमीरपुर के समीप वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर दस में भी लाखों की चोरियों हो चुकी हैं। अभी तक पुलिस मामले का पटाक्षेप नहीं कर पाई। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।