{"_id":"5c6457f9bdec22108404c866","slug":"11550079993-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक ने पुलिस जवान समेत दो किए लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चालक ने पुलिस जवान समेत दो किए लहुलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे में धुत एक वाहन चालक ने पुलिस जवान समेत एक स्थानीय युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर इन्हें लहूलुहान कर दिया। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे घटित हुई इस घटना से पूरे सुजानपुर शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपी की पहचान तिलक राज निवासी बाजाहर पंचायत सचूही के रूप में हुई है। सुजानपुर चौगान में बुधवार शाम को आरोपी गाली गलौज कर रहा था। सार्वजनिक स्थान पर लोगों को गालियां निकालता देख कुछ युवक उसे ऐसा न करने को कहने लगे और देखते ही देखते उस स्थान पर भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई।
इस दौरान शहर में घूम रही सुजानपुर पुलिस के दो कर्मी मौके पर पहुंचे। उस युवक को स्थानीय युवकों की सहायता से पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, नशे में चूर युवक ने एकाएक अपने बैग से तेज धार वाला एक हथियार निकाला और पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय युवकों पर हमला बोल दिया। इस हमले में सुजानपुर पुलिस का एक कर्मी और सुजानपुर का एक युवक तेजधार हथियार से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर ही सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच सुजानपुर थाना से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गए। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान सुजानपुर मैदान में तेजधार हथियार से एक पुलिसकर्मी एवं एक स्थानीय युवक को घायल किया है। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। युवक के पास से तेज धार हथियार भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक एक वाहन चालक बताया जा रहा है, जिसका सुजानपुर पुलिस ने दो दिन पहले ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान किया था।