फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राइयां में संदिग्ध हालत में मिला पनसाई के व्यक्ति का शव

राइयां में संदिग्ध हालत में मिला पनसाई के व्यक्ति का शव

Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते राइयां गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म के बाहर व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। व्यक्ति उक्त पोल्ट्री फार्म में ही काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है।
विज्ञापन

राज कुमार (37) पुत्र ज्ञान चंद निवासी पनसाई, नादौन काफी समय से राइयां गांव में मौजूद एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने राजकुमार को पोल्ट्री फार्म के बाहर बेसुध अवस्था में देखा। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं उठा। लोगों ने इस मामले की सूचना पोल्ट्री फार्म मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि राइयां में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed