फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बरोहा में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में तीन घायल

बरोहा में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में तीन घायल

Thu, 24 May 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बरोहा में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में तीन घायल
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूरी पर स्थित बरोहा गांव में निगम की बस और कार की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। एक गंभीर घायल युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शेष दो को मामूली चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर बस चालक और कार सवारों का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस द्वारा छानबीन जारी है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब ग्यारह बजे निगम की बस जालंधर से मनाली जा रही थी। बरोहा गांव के पास सामने से आ रही एक कार बस से टकरा गई। इससे कार सवार अंकुश (22) पुत्र स्वर्गीय पवन कुमार शर्मा निवासी गांव मुलाणा डॉ. बोहणी की टांगों में गंभीर चोटें आ गई। कार चालक हंस राज (34) पुत्र मान चंद निवासी मोहीं और प्यार चंद (33) निवासी गांव मुलाणा बोहणी को मामूली चोटें आई हैं। बस से सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हमीरपुर बस डिपो से इस बस की जगह दूसरी बस भेजी गई। दूसरी बस के आने तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बस चालक और घायलों का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed