{"_id":"6ab55cd9d588a5621808d31e","slug":"fraud-under-the-pretext-of-booking-an-appointment-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80902-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
ठगों ने अस्पताल कर्मचारी बनकर की कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अस्पताल का ऑनलाइन नंबर तलाशना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अस्पताल की ओर से कॉल करने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर एपीके फाइल भेजी। फाइल इंस्टॉल करने और इंटरनेट बैंकिंग की ग्राहक आईडी साझा करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 7.50 लाख रुपये निकाल लिए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कौशल कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे बच्चे के चेकअप के लिए अस्पताल का मोबाइल नंबर गूगल से निकाला और कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अस्पताल की ओर से बताया और व्हाट्सएप पर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम से एपीके फाइल भेजी। फाइल इंस्टॉल करने के बाद उन्होंने उसमें मांगी गई जानकारी भरी और भुगतान करने का प्रयास किया लेकिन पेमेंट नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपने इंडसइंड बैंक खाते की इंटरनेट बैंकिंग ग्राहक आईडी साझा कर दी। कुछ समय बाद बैंक के खाते से रकम कटने और नए लाभार्थी जुड़ने के संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 7.50 लाख रुपये की ठगी हुई है।