फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Power line poles and wires stolen; four-kilometer line damaged.

Chamba News: बिजली लाइन के पोल-तार चोरी, चार किमी लाइन को नुकसान

Thu, 24 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Power line poles and wires stolen; four-kilometer line damaged.
खुशनगरी से देवीकोठी तक बिछाई गई थी अतिरिक्त लाइन
विज्ञापन

बोर्ड की शिकायत पर थाना तीसा में प्राथमिकी, फरवरी में भी हुई थी तार चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह में बिजली की अतिरिक्त लाइन के पोल और तार चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने खुशनगरी से देवीकोठी तक गई करीब चार किलोमीटर लंबी लाइन को कई जगह नुकसान पहुंचाया। विद्युत बोर्ड की शिकायत पर थाना तीसा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विद्युत बोर्ड के अनुसार जुकयातनी से कुडाला को जोड़ने वाले केंती फीडर की लाइन से पोल और तार काटे गए हैं। इडवाड़ी गांव के समीप दो पोल काटकर तार चोरी की गईं, जबकि गड्यसर गांव के पास भी एक पोल काटे जाने की जानकारी मिली है। इससे पहले फरवरी 2026 में भी इसी लाइन की तार चोरी हुई थी।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड उपमंडल तीसा के एसडीओ अमरचंद ने बताया कि खुशनगरी से देवीकोठी तक की लाइन अतिरिक्त व्यवस्था के तौर पर रखी गई थी। मुख्य लाइन में खराबी आने पर इसे जोड़कर प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जाती थी। भारी बारिश से लाइन को नुकसान पहुंचा था और बोर्ड इसकी मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान कई स्थानों पर तार और पोल काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाइन सरकारी संपत्ति है और इसके क्षतिग्रस्त होने से आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आ सकती है। बोर्ड ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed